किसी भी लड़की के लिए उसके लंबे बाल उसकी सुंदरता के स्वरूप के साथ-साथ हमारी संस्कृति को भी दिखता है लंबे बाल ज्यादा आकर्षक भी होते हैं जिस वजह से लड़कियां आमतौर पर लंबे बाल रखना पसंद करती हैं
आगे इस पोस्ट के जरिए हम जानेंगे कि:-
• घरेलू नुस्खों से बालों को लंबा कैसे किया जाता है ?
• बालों को झड़ने से कैसे रोके ?
• आखिर बाल झड़ते क्यों है ?
• सप्ताह में हमें कितनी बार बाल धोनी चाहिए ?
• बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या होता है ?
• हमें बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए
• क्या ड्राई हेयर को भी लंबा किया जा सकता है ?
• क्या प्याज लगाने से बालों को बढ़ाया जा सकता है ?
• दो मुहे बालों को कैसे ठीक करें?
• क्या बालों में मेहंदी लगाना सही होता है?
• बालों में मेहंदी लगाने से क्या होता है?
आइए जानते हैं हम अपने छोटे बालों को घरेलू नुस्खों से कैसे बढ़ा सकते हैं?
(1) प्याज का इस्तेमाल
प्याज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है प्याज की रस का रोजाना इस्तेमाल स्कैल्प के छोटे-छोटे इंफेक्शन को दूर कर देता है प्याज के रस को कम से कम 30 मिनट तक अपने बालोंकी जड़ों में लगाकर रखें फिर ठंडे पानी से धो लें इस तरह इसका रोजाना इस्तेमाल आपके बालों को मजबूत करेगा और जल्दी बढ़ाने में मदद भी करेगा।
(2) आंवला का इस्तेमाल
इसमें विटामिन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट आयरन मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसके तेल का रोजाना इस्तेमाल सफेद बालों को काला करने में अथवा छोटे बालों को लंबा करने में काफी मददगार साबित हुआ है आप भी इसका रोजाना इस्तेमाल कर अपने छोटे बालों को लंबा कर सकते हैं
(3) नारियल का इस्तेमाल
नारियल में सबसे ज्यादा मात्रा में आयरन पोटेशियम मैग्नीशियम और जिंक पाया जाता है जो रुखे और दो मुहे बालों को मुलायम और आकर्षक बनाने के साथ-साथ उसकी ग्रोथ में भी मदद करता हैं इसका रोजाना इस्तेमाल आपके बालों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है
(4) कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल
कैस्टर ऑयल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल जैसे गुण पाए जाते हैं जो बालों के कई समस्याओं से छुटकारा देते हैं साथ ही इनमें मौजूद विटामिन इ बालों की रुकी हुई ग्रोथ को कम करके उन्हें लंबा और आकर्षक बनता है।
निष्कर्ष:-
अगर आप ऊपर दी गई सभी चीजों का इस्तेमाल सही तरीके से करते हैं तो आपके बालों में काफी सुधार आएगा साथ ही आपके बाल लम्बे होने भी शुरू हो जाएंगे।
आईए जानते हैं बालों से जुड़े कुछ सामान्य प्रश्नों के बारे में:-
क्या घरेलू नुस्खों से बालों को लंबा किया जा सकता है?
बिल्कुल घरेलू नुस्खों से बालों को लंबा किया जा सकता है आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिससे कि घर बैठे ही कुछ सामानों तरीकों की मदद से आप आसानी से अपने बालों को लंबा कर सकते हैं इसके लिए बस आपको नियमित रूप से उन नियमों का पालन करना होगा उन चीजों को नियमित रूप से लगाना होगा जैसे कि एलोवेरा, नारियल का तेल कैस्टर तेल आदि का प्रयोग करने से आपके बाल लंबे ही नहीं बल्कि स्वस्थ भी होते हैं उन्हें अच्छी मात्रा में सारे तत्व मिलते हैं जिस वजह से वह बहुत ही सुंदर, स्वस्थ और साथ ही मजबूत भी होते हैं।
बालों को झड़ने से कैसे रोके?
बालों के झड़ने की समस्या बहुत ही आम हो गई है आजकल हर कोई बालों के झड़ने की समस्या से परेशान लगता है इस परेशानी से बाहर आने के लिए अगर आप ऊपर दिए गए तरीकों को अपनाते हैं जैसे कि अगर आप तेल लगाते हैं कोई भी चीज लगाते हैं और सोचते हैं कि आपके बालों के झड़ने की समस्या ठीक हो जाएगी तो आप गलत है क्योंकि यह समस्या बाहर ही नहीं बल्कि अंदर होती है जब आपके शरीर में किसी भी तत्वों की कमी होती है तो वह हमारे शरीर पर प्रभाव डालती है उनमें से एक ही है केराटिन की कमी अगर इसकी कमी हो तो हमारे बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं इसके लिए आप अपने आहार पर खास ध्यान दें वही चीजों को खाएं जिस में सही मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है अगर आप अपने खान-पान के साथ-साथ अपने बालों में ऊपर दी गई तरीकों को अपनाते हैं तो जल्द ही आपके बालों को सुधार आएंगे और आपके बाल झड़ने भी कम होने लगेंगे।
आखिर बाल झड़ते क्यों है?
जब हम अपने काम में अपने दिनचर्या में बहुत ही ज्यादा व्यस्त हो जाते हैं तो अपने खान-पान और स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते जिस वजह से हमारे शरीर में कई तरह के तत्वों की कमी हो जाती है और आगे चलकर हम कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है और सब उनमें से एक है बालों का झड़ना यह संकेत देता है कि हमारा खान-पान सही नहीं है इस वजह से हमारे शरीर में कई तरह के तत्वों की कमी है जैसे की कैंटीन प्रोटीन आदि अगर आप अपने बालों को झड़ने की समस्या को ठीक करना चाहते हैं तो आप अपने खान-पान पर और अपने बालों पर ध्यान देना शुरू कर दें थोड़ा समय लगेगा पर धीरे-धीरे आपके बाल स्वस्थ होने लगेंगे और झड़ने की समस्या भी बंद हो जाएगी बाल स्वस्थ होने लगेंगे और साथ ही झड़ना भी बंद हो जाएगा।
सप्ताह में हमें कितनी बार बाल धोनी चाहिए?
अगर आपका वातावरण स्वस्थ है ज्यादा धुल नहीं है तो आप कम से कम सप्ताह में एक बार जरूर बालों को धोए क्योंकि बाल गंदे होंगे तो कई तरह के परेशानियां होगी जैसे की बालों में रूसिया आना और स्कैल्प से जुड़ी कई सारे डिजीज भी हो सकती हैं फंगल इन्फेक्शन होना इस वजह से आपको आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इसीलिए आप कम से कम सप्ताह में एक बार बाल जरूर धोएं।
और अगर आपके आसपास का वातावरण बहुत ही ज्यादा खराब है बहुत ही ज्यादा धूल से भरा हुआ है तो आप सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार बालों को जरूर धोएं क्योंकि धूल की वजह से फंगल इन्फेक्शन जैसे बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है इसीलिए अगर आप अपने बालों को बचाना चाहते हैं तो सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार बालों को जरूर धोएं क्योंकि अगर बाल साफ रहेंगे तो बालों के झड़ने की भी समस्या नहीं होगी और ना ही कोई तरह के स्कैल्प डिजीज और एंटी फंगल इन्फेक्शन जैसे बीमारियों का सामना न करना पड़ेगा।
बालों में तेल लगाने का सही समय क्या होता है हमें अपने बालों में कब तेल लगाना चाहिए?
जब भी आप अपने बालों को धोने की सोच रहे हैं तो धोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले आप अपने बालों को तेल लगा सकते हैं इससे आपके बालों में नमी आएगी और साथ ही जब आप शैंपू या किसी भी चीजों से बालों को धोएंगे तो उसका प्रभाव कम होगा। इसलिए अक्सर लोग कहते हैं कि बालों में तेल हमेशा बाल धोने के कुछ घंटे पहले ही लगाना चाहिए जिससे कि तेलों के आयुर्वेदिक तत्व आपके बालों में संग्रहीत हो जाएंगे और साथ ही आपके बाल स्वस्थ और मजबूत भी दिखने लगते हैं।
क्या ड्राई हेयर को लंबा किया जा सकता है?
बिल्कुल ड्राई हेयर को भी आसानी से लंबा किया जा सकता है बस आपको इन तरीकों को नियंत्रित रूप से पालन करना होगा जैसे कि अगर आपका बाल बहुत ही ज्यादा ड्राई है तो आप उसमें नारियल का तेल लगा सकते हैं नियमित रूप से एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं इससे आपके बालों में नमी आएगी और आपके बाल स्वस्थ होने लगेंगे साथ ही कैस्टर ऑयल भी लगा सकते हैं इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि आपके बालों को मजबूत तथा नमी से भरपूर कर देते हैं अगर आप अपने खान-पान का ध्यान रखते हैं साथ ही अपने बालों का ध्यान रखते हैं नियमित रूप से आप सभी नियमों का पालन करते हैं जिससे कि बालों को लंबा किया जा सके तो आपके बाल भी आसानी से लंबे होने शुरू हो जाएंगे थोड़ा समय लगेगा पर आपके बाल भी लंबे हो सकते हैं।
दो मुंहे बालों को कैसे ठीक करें?
अगर आपके बाल भी दो मुंहे हो गए हैं और आप उन्हें ठीक करना चाहते हैं तो उनके लिए पहले आप दो मुंहे बालों को थोड़ा-थोड़ा काट दें फिर उसमें नियमित रूप से रोजाना नारियल के तेल से नमी बनाए रखें और अपने खान-पान का भी ध्यान रखें अगर आप इन दो तरीकों का पालन करते हैं तो आप भी दो मुहे बालों से बालों से आसानी से राहत पा सकते है साथ हि अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा रफ और ड्राई है तो आप आंवले का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे कि आपके बालों में नमी आएगी और आपके बाल काले और मजबूत होने लगेंगे।
क्या बालों में मेहंदी लगाना सही होता है?
बिल्कुल मेहंदी लगाने से आपके बालों में ठंडक मिलती है नमी मिलती है जिससे कि आपके बालों की ग्रोथ होती है और बाल झड़ते भी नहीं है लेकिन उसके लिए अगर आप नेचुरल मेहंदी के पौधे से उसके पत्तों को पीसकर लगते हैं तो ही फायदेमंद है अगर आप बाजार से खरीद कर केमिकल वाले मेहंदी को लगाते हैं तो वह आपके बालों को रंग प्रदान करता है अगर आपके पास सफेद है तो आप वह लगा सकते हैं वरना यह आपके बालों को ना तो मजबूत करता है और ना ही आपके बालों के झड़ने की समस्या को कम करता है इसलिए आप अगर मेहंदी लगाना चाहते हैं तो आप नेचुरल मेहंदी के पौधे से उसके पत्तों को पीसकर ही लगाए वही आपके लिए फायदेमंद होगा।
उम्मीद है आपको हमारा पोस्ट अच्छा लगा होगा।
धन्यवाद!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें