आसपास का वातावरण ही हमारे हेल्थ का प्रमुख कारण है बदलते समय और बदलते वातावरण के कारण हमारे शरीर में भी कई बदलाव आते हैं उनमें से एक है आंखों की रोशनी कम हो जाना।

आगे इस पोस्ट के चाहिए हम जानेंगे कि:-

•किन कारणों से आंखों कि रोशनी कम होती है?

•हम अपने आंखों को स्वस्थ कैसे रख सकते हैं?

•आंखों में कौन कौन सी बिमारियां हो सकती है?

•आंखों में धुंधलापन क्यों आता है?
•आंखों का भारीपन कैसे दूर करें?

•सुखी आंखों के होने का क्या कारण होता है? 

•आंखों के कमजोर होने का क्या लक्षण होता है? 

•क्या सरसों के तेल से आंखों कि रोशनी बढ़ती है?

•आंखों में खुजली हो तो क्या करना चाहिए? 

•आंखों में बार-बार किचड़ आए तो क्या करें ?

•आंखों के सूजन को कैसे कम करें? 

•आंखों के पलकों में सूजन क्यों आते हैं?
 
•अचानक से आंखें लाल होने लगे तो क्या करें?

•आंखों में बार-बार ज्यादा पानी आने का क्या कारण होता है? 

•आंखों में इंफेक्शन हो जाए तो क्या करना चाहिए? 

•लाल आंखों को कैसे ठीक करें?

•आंखों के डार्क सर्कल को कैसे कम करें?

जानते हैं आखिर किन कारणों से हमारे आंखों की रोशनी कम होती जा रही है?

(1) अशुद्ध वातावरण 

(2) हेल्दी आहार न लना

(3) ज्यादा से ज्यादा वक्त फोन या कंप्यूटर आदि का इस्तेमाल करना

(4) या आंखों की किसी बीमारी का जन्म लेना जैसे रतौंधी, मोतियाबिंद आदि।

आखिर कैसे हम अपने आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं?

(1) हेल्दी आहार के द्वारा 

हमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए का इस्तेमाल करना चाहिए जैसे आप गाजर का सेवन कर सकते हैं और साथ ही विटामिन बी केलिए हरी पत्तियां वाली सब्जियों का सेवन कर सकते हैं विटामिन ए का रोजाना इस्तेमाल करने से रतौंधी होने की समस्या कम हो जाती है, जिससे आपकी आंखें स्वस्थ रहती हैं

(2) आसपास का पर्यावरण

हमें स्वस्थ पर्यावरण में जितना हो सके रहने की कोशिश करनी चाहिए साथ ही दोपहर की धूपसे अपनी आंखों को बचाने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि तेज रोशनी आपकी आंखों की कॉर्निया को खराब कर सकता है जिससे आंखों में धुंधलेपन की समस्या बढ़ सकती है।

(3) योग के द्वारा

कम से कम रोज एक घंटा योग को दे, क्योंकि योग से आंखों की रोशनी ही नहीं बल्कि आपका पूरा शरीर स्वस्थ होता है और शरीर स्वस्थ रहेगा तभी तो आने वाला कल खुश नुमा होगा।

(4) स्क्रीन टाइम को कम करके

ज्यादा फोन या कंप्यूटर का इस्तेमाल भी आपकी आंखों की रोशनी को कम कर देता है इससे ड्राई आइस की समस्या हो सकती है अगर समय के साथ इस चीजों का इस्तेमाल को समयबद्ध ना किया जाए तो हमें हमेशा के लिए अंधा कर सकते हैं।

अब आईए जानते हैं आंखों से जुड़ी बीमारियों के बारे में:-

(1)*डयबिटिक रेटिनोपैथी अथवा मधुमेह*-

यह समस्या अधिकतर मधुमेह से पीड़ित लोगों में देखा जाता है इनमें रेटिना के रक्त वाहिकाओं में रक्त का संचार सही से नहीं हो पता जिस वजह से धुंधलेपन की समस्या हो सकती है।लेकिन खुशी की बात यह है कि मेडिकल साइंस में इस समस्या का इलाज है तो घबराएं ना और तुरंत किसी नेत्र अस्पताल में जाकर किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं।

(2) रतौंधी

यह विटामिन ए की कमी से होने वाली आंखों की समस्या है इसके लिए आप विटामिन ए का भरपूर सेवन करें जैसे गाजर, पलक , शकरकंद, और साथ ही दूध का सेवन भी लाभकारी होता है।

आईए जानते हैं आंखों से जुड़ी कुछ सामान्य प्रश्नों के बारे में:-

आंखों में धुंधलापन क्यों आता है?
आंखों में धुंधलापन होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे की आंखों में चोट लगने की वजह से भी अचानक से धुंधलापन आ जाता है लेन्स खराब होना या कोई बीमारी का होना जैसे कि मोतियाबिंद। मोतियाबिंद में भी अक्सर लोगों को धुंधलापन दिखाई देता है आंखों में किसी  इन्फेक्शन का होना इन्फेक्शन की वजह से भी आंखों में धुंधलापन आने लगता है  रक्तचाप का होना ,कुछ दवाइयां का आंखों पर गहरा असर पड़ने की वजह से लोगों को आंखों में धुंधलापन होने की समस्या होने लगती है अगर आपको भी ऐसा कुछ महसूस होता है तो आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें और सही जांच करवाएं जिससे कि आगे चलकर आपको किसी बड़ी बीमारी का सामना न करना पड़े।

आंखों का भारीपन कैसे दूर करें? 
हम अपने काम में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि अपने स्वस्थ का ख्याल भी नहीं रख पाते जिससे कि हमें आंखों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और सबसे ज्यादा आंखें जब भारी होने लगती है ऐसे में अगर आप  अपनी आंखों के भारीपन को दूर करना चाहते हैं तो आप गहरी नींद ले सकते हैं जितना हो सके मोबाइल लेपटॉप आदि से दूर रहने की कोशिश करें ज्यादा से ज्यादा सेहतमंद खाना खाए जिससे कि आपको आराम मिले ।

सुखी आंखें होने का क्या कारण होता है?
जब हम अपनी खानपान का ध्यान नहीं देते  अपने दिनचर्या में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने आंखों पर अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते जिस वजह से हमें आंखों में सूखेपन की समस्या का सामना करना पड़ता है यह समस्या अक्सर संक्रमण भरी आंखों में होता जिसमें की बैक्टीरिया और वायरल जैसे संक्रमण हो सकते हैं या फिर किसी बीमारी की वजह से अगर आप दवाइयां ज्यादा खा रहे हैं तो आपको यह समस्या हो सकती है ऐसे में आप जितना हो सके नींद ले, पानी पिए जिससे कि आपकी आंखों की समस्या में थोड़ा राहत मिले और अपने डॉक्टर से जाकर जरूर संपर्क करें जिससे की वह सही जांच कर सही इलाज बता सके , पोषक तत्व से भरे आहार ले जिससे कि आपको आराम मिले।

आंख खराब होने का पता कैसे लगाएं? 
कुछ ऐसे समान्य लक्षण होते हैं जिससे कि आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपका आंखें खराब हो रही है या नहीं जब आपकी आंखें लाल होने लगे या फिर भारी होने लगे, आंखों में जलन हो आंखों में दर्द हो भारीपन महसूस हो खुजली हो सूखापन हो धुंधलापन आने लगे तो आपको ऐसा हालत में डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए यही ऐसे लक्षण है जिससे पता लगता है कि आपको आंखों में कोई परेशानी होने वाली है या फिर हो चुकी है इससे पहले कि वह किसी बड़ी बीमारीका रूप ले इसका पता लगाए और अपने डॉक्टर से संपर्क कर सही इलाज करें। 

आंखों में खुजली हो तो क्या करना चाहिए?
अगर आपकी आंखों में भी खुजली हो रहा है और आप इससे राहत बनना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए तरीकों से  खुजली से राहत पा सकते हैं आप जितना हो सके अपने आंखों को गुनगुने पानी से धोएं साथ ही उसमें ठंडे पानी से मसाज करें हो सके तो आप बर्फ से भी मसाज कर सकते हैं अगर यह खुजली किसी एलर्जी की वजह से हुआ है तो आप डॉक्टर से संपर्क करें और सही आई ड्रॉप लेकर लगाए जिससे कि आपको खुजली से राहत मिलेगा साथ ही आप जितना हो सके धूल प्रदूषण वाली वातावरण से थोड़ी दूर के लिए दूर रहे जिससे कि आपकी आंखों को खुजली से  राहत मिल सकता है आंखों को बार-बार ना रगड़े  ज्यादा रगड़ने से आंखों में सूजन की भी समस्या बढ़ सकती है जितना हो सके खुद को स्क्रीन से दूर रखें जिससे की आंखों पर गहरा प्रभाव नहीं पड़ेगा और आपकी आंखों में जो खुजली पन की समस्या है वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएगी।

आंखों में बार-बार कीचड़ आए तो क्या करना चाहिए? 
अगर आप भी आंखों में बार-बार कीचड़ आने की समस्या से परेशान है तो आप नीचे दिए गए तरीकों से इससे राहत पा सकते हैं सबसे पहले आप अपनी आंखों को गुनगुने पानी से धोएं तथा उसे ठंडे पानी से मसाज करें गहरी नींद ले तथा जितना हो सके पानी पिए और अपने आंखों को आराम देने की कोशिश करें थोड़ी प्रदूषण से दूर रहे, स्क्रीन टाइम को कम करें  और हो सके पेड़ पौधों के साथ समय बिताने की कोशिश करें साथ ही साथ अपने खान-पान का भी ध्यान रखें अगर आपका खान-पांच सही होगा तो आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा आप इन बातों को कम से कम एक दो सप्ताह तक  अपनाते हैं तो आपकी आंखों में कीचड़ आने की समस्या कम होने लगेगी ।

आंखों के सूजन को कैसे कम करें? 
आजकल हम अपने काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने सेहत का ख्याल ही नहीं रख पाते जितना ज्यादा हो सके काम करने की कोशिश करते हैं ऐसे में हमारी आंखों पर गहरा प्रभाव पड़ता है जब आप बहुत ही ज्यादा स्क्रीन टाइम रखते हैं मतलब  ज्यादा कंप्यूटर फोन आदि का इस्तेमाल करते हैं साथ में आप पर्याप्त नींद भी नहीं लेते और आपका खान-पान भी सही नहीं होता जिस वजह से आगे चलकर आपको आंखों में सूजन होने की समस्या का सामना करना पड़ता है ऐसे में समस्या को ठीक करना चाहते हैं तो उसके लिए आप उसे गुनगुने पाने से साफ़ करें   तथा बर्फ से मसाज करें और जितना हो सके आप  अपने आंखों को साफ रखने की कोशिश करें और थोड़ा गहरी नींद ले अपने खान-पान का ध्यान रखें साथ ही अगर सूजन ज्यादा है तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले और उनके द्वारा दिए की दवाइयों का इस्तेमाल कर ठीक करने की कोशिश करें। 

आंखों में बार-बार ज्यादा पानी आने का क्या मतलब होता है आंखों में जब बार-बार ज्यादा पानी आए तो क्या करें इसे कैसे ठीक करें? 
आंखों में  से ज्यादा पानी आना दर्शाता है कि आपकी आंखें धीरे-धीरे कमजोर हो रही है इसके लिए आप सही से नींद नहीं लेते ,अपने खान-पान का ध्यान नहीं रखते अगर आप अपनी आंखों को ठीक करना चाहते हैं तो आप जितना हो सके विटामिन  आदि का सेवन करें इससे आपके खान-पान में सुधार आएगा साथी आपकी आंखों को भी राहत मिलेगा  और  अपने स्क्रीन टाइम को भी थोड़ा कम करें जिससे कि आपकी आंखों  को थोड़ा आराम मिलेगा साथ ही पानी आने की समस्या भी कम होने लगेगी जब हम अपने आंखों पर गहरा प्रभाव पड़ता है तो आंखों की नसों पर दबाव पड़ता है जिस वजह से हमारी आंखों में सूजन आता है आंखें लाल होती है और ज्यादा से ज्यादा पानी आता है ऐसे में अगर आप अपनी आंखों को ठीक करना चाहते हैं तो जितना हो सके अपने खान-पान का ध्यान रखें, अच्छी नींद ले और अपने दिनचर्या में ऐसे नियमों का पालन करें जिससे कि आपकी आंखों को आराम मिले।

अगर आंखों में बैक्टीरियल  इंफेक्शन हो जाए तो क्या करना चाहिए? 
अगर आपकी आंखों में कोई बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है तो आप अपने आंखों को सबसे पहले गुनगुने पानी से धोएं तथा उसकी हमेशा साफ रहने की कोशिश करें जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें और खुद से किसी घरेलू नुस्खे के द्वारा उसे ठीक करने की कोशिश बिल्कुल भी ना करें इससे आपकी आंखों पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है आपकी आंखों को ठीक करने के लिए डॉक्टर के पास जाए और आंखों में बैक्टीरिया इन्फेक्शन के साथ या साथ अगर आपको कोई और समस्या भी हो रही है तो आप उसे डॉक्टर को बताएं और सही इलाज लें।

आंखों के डार्क सर्कल को कैसे कम करें? 
आंखों में डार्क सर्कल तब आते हैं जब हम जरूर से ज्यादा अपनी आंखों पर दबाव डालते हैं दिन-रात काम करने पर फोकस करते हैं जिससे की आंखों पर गहरा प्रभाव पड़ता है ऐसे में आंखों के नीचे डार्क सर्कल आ जाते हैं अगर आप डार्क सर्कल को कम करना चाहते हैं तो आप जितना हो सके गहरी नींद लेने की कोशिश कर उस जगह को रगड़ ने कोशिश न करें तथा जितना हो सके अपनी आंखों को साफ रखने की कोशिश करें और साथ ही साथ विटामिन ए से भरपूर आहार ले ऐसा सब करने से आपकी आंखों में तुरंत राहत मिलेगा और साथ ही कुछ ही सप्ताह में आपकी आंखों का डार्क सर्कल ठीक हो जाएगा।

 उम्मीद है आपको यह पोस्ट अच्छा लगा होगा।
ऐसे ही सवालों के सही जवाब पाने के लिए rightway100.in के साथ जुड़े रहे ।

धन्यवाद!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

| Designed by RIGHT WAY