पतला होना कोई समस्या नहीं है पर उम्र और लंबाई के हिसाब से अगर आपका वजन सही नहीं है  तो यह जरूर समस्या बन सकती है बदलते वातावरण और धूल प्रदूषण कि हमारे हेल्थ का प्रमुख कारण है 

आईए जानते हैं हम अपना वजन कैसे बढ़ा सकते हैं और पतलेपन से कैसे छुटकारा पा सकते हैं:-

(1) पौष्टिक आहार के द्वारा

वजन न बढ़ने के पीछे सबसे पहला कारण हमारा आहार होता है अगर हमारे आहार में किसी भी चीज की कमी हुई तो यह सीधे हमारे शरीर पर असर करता है इसीलिए अपने आहार में नीचे दिए गए चीजों को जरूर शामिल करे।

(क) विटामिन



विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है किसी भी विटामिन की कमी हो जाए तो हमारा शरीर अस्वस्थ हो जाता है हर रोज कम से कम किसी एक फल को अपने आहार में जरूर शामिल करें इससे धीरे-धीरे आपके शरीर में विटामिन की कमी पूरी हो जाएगी और आपका शरीर स्वस्थ होने लगेगा ,साथ ही आपका वजन भी बढ़ने लगेगा।

(ख) प्रोटीन


दूध में सबसे अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है आप दूध या दूध से बने हुए चीजों का सेवन कर सकते हैं इसका रोजाना सेवन करने से आपका शरीर धीरे-धीरे स्वस्थ होने लगेगा ,जब आपका शरीर पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा तब आपका जो आहार होगा वह आपके वजन पर असर करने लगेगा फिर आपका वजन खुद पर खुद बढ़ने लगेगा।

(ग) ड्राई फ्रूट्स का सेवन


ड्राई फ्रूट वजन बढ़ाने में लाभकारी साबित होते हैं ड्राई फ्रूट्स में आप रोजाना चार से पांच काजू के दाने को खा सकते हैं काजू ज्यादा वजन बढ़ाने में लाभकारी होता है इसके साथ-साथ आप मूंगफली, ,खजूर को भी खा सकते हैं इनका रोजाना सेवन करने से आपके वजन में जल्दी बढ़ोतरी होगी ।

(घ) बाहर का खाना बंद करें।


अगर आपको सच में वजन बढ़ाना है तो आपको बाहर के खानों को बंद करना होगा। वह वजन तो बढाते हैं पर उसे आपका शरीर पूरी तरह से अस्वस्थ हो जाता है जिसे देखने में आप स्वस्थ लगेगे ,पर आपमे थोड़ा से भी ताकत नहीं रहती है इसलिए जितना हो सके घर का खाना खाने की कोशिश करें।

(2) योग के जरिए


योग के जरिए आपका शरीर स्वस्थ तो होगा ही साथ में आपके मन में शांति भी आएगी और आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा जब मन और दिमाग दोनों शांत होता है तब हमारा शरीर को आराम मिलता है जितना हो सके शांत रहने की कोशिश करें और रोजाना कम से कम एक घंटा योग को जरूर दें।

(3) डॉक्टर से जांच करवाएं 


अगर पौष्टिक आहार और योग को रोजाना फॉलो करने के बाद भी अगर आपका वजन 5 से 6 महीने बाद भी नहीं बढ़ रहा है तो आप एक बार  डॉक्टर को जरूर दिखाएं और उनसे सही डायट प्लान ले।

अगर आप सच में अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, पतलेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको कुछ समय अपने शरीर को जरूर देना होगा तभी आप स्वस्थ हो पाएंगे।

उम्मीद है आपको यह पोस्ट अच्छा लगा होगा।
धन्यवाद!





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

| Designed by RIGHT WAY