बालों का झड़ना आजकल एक बीमारी से कम नहीं है हर कोई अपने बालों को लेकर इतना संवेदनशील होता है कि बालों का झड़ना सहन ही नहीं होता ,आखिर बाल क्यों झड़ते हैं?

आइए जानते हैं आखिर किन कारणों से हमारे बाल झड़ने लगते हैं:-

(1) अधिक तनाव की वजह से

(2) पौष्टिक आहार न लेने की वजह से 

(3) केमिकल ट्रीटमेंट जैसे स्ट्रेटनिंग आदि करवाने की वजह से।

(4) मेनोपॉज के दौरान या प्रेगनेंसी के बाद हार्मोनल इंबैलेंस भी बालों का झड़ने का कारण हो सकता है

(5) स्कैल्प से जुड़ी कोई बीमारी जैसे एलोपेसिया अरिटा आदि।

आइए जानते हैं हम अपने बालों को झड़ने से कैसे रोका सकते हैं?

(1) विटामिन-सी का सेवन

विटामिन सी में आयरन का अब्जॉर्प्शन ज्यादा होता है आयरन बालों को मजबूत बनाने के साथ ही झड़ने की समस्या को भी कम करता है इसीलिए अपने आहार में विटामिन सी को जरूर शामिल करें अपने आहार में आप संतरा नींबू आंवला को शामिल कर सकते हैं।

(2) बायोटीन के लिए विटामिन b7 का सेवन

बायोटिन का रोजाना इस्तेमाल आपके बालों की जड़ों को मजबूती के साथ साथ उसकी ग्रोथ मैं भी लाभकारी होता है बायोटीन के लिए विटामिन b7 का सेवन कर सकते हैं इसके लिए आप अपने आहार में एवोकाडो ,स्वीट पोटैटो आदि जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं जिससे धीरे-धीरे आपके बालों की झड़ने की समस्या कम हो सकती है।

(3) अंडे का सेवन

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो सुख और दो मुंहे बालों की समस्या को कम करके उसे मजबूत बनाता है साथ ही बाल झड़ने की समस्या को भी कम करता है जिससे बालों की ग्रोथ में कोई रुकावट नहीं आता।

(4) एलोवेरा का इस्तेमाल

एलोवेरा का पौधा एक औषधीय पौधा होता है यह विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है इसके जेल का रोजाना इस्तेमाल से बालों को मजबूती मिलती है जिससे बालों की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।

(5) नारियल का तेल

यह बालों की विकास में मॉइश्चराइजिंग का काम करता है जिससे बालों को नमी मिलती है और यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है जिससे बालों की झड़ने की समस्या काफी हद तक काम हो जाती है।

(6) योग के द्वारा

रोजाना योग करने से तनाव कम होता है साथ ही पूरा शरीर स्वस्थ हो जाता है इस वजह से आपके बालों की झड़ने की समस्या भी कम होने लगती है इसीलिए कम से कम एक घंटा योग को जरूर दें

उम्मीद है आपको यह पोस्ट अच्छा लगा होगा।

धन्यवाद!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

| Designed by RIGHT WAY