बदलते वातावरण के साथ अगर हम अपने खान-पान पर ध्यान ना देंगे तो अक्सर हमें किसी ने किसी बीमारी का सामना करना पड़ता है, और भारत में रहकर भी अगर आप अस्वास्थ्य  है तो सोचने वाली बात है क्योंकी यहां  स्वस्थ रहने के लिए कई प्रकार के आहार उपलब्ध हैं उनमें से एक है दूध, क्या आप जानते हैं अगर रोजाना दूध का सेवन सही समय सही तरीके से किया जाए तो शायद ही कोई बीमार पड़े, इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं।

आइए जानते हैं दूध पीने का सही समय क्या होता है?

वैसे तो आप दोपहर में भी पी सकते हैं पर दूध पीने का सही समय रात को सोने के 1 घंटे पहले ही माना जाता है क्योंकि दूध में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को भी सुधारते हैं, पर हां दूध का  सेवन कभी भी खाली पेट यानी सुबह के समय दूध नहीं पीना चाहिए इसे कई परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है।

1 दिन में हमें कितना दूध पीना चाहिए?

एक दिन में हमें कम से कम 250 ग्राम दूध पीना चाहिए इससे अधिक आप 500 ग्राम तक दूध पी सकते हैं  डाक्टर के मुताबिक इतना दूध हमारे  शरीर के सारे कमियों को पूरा कर देता हैं ।

रोजाना दूध पीने से हमें क्या फायदे मिलते हैं?

•हड्डियों को मजबूत बनाता है


दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को काफी मजबूत कर देता है इस वजह से हड्डियों में दर्द या कमजोरी नहीं होता, साथ ही इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है जो हमें कई  बीमारियों से बचता है।

•आराम का एहसास दिलाता है


अगर दूध का सेवन रातको सोने से पहले किया जाए तो, यह थकान को दूर कर आराम का एहसास दिलाता है साथ ही हमें कई प्रकार की डिप्रेशन से दूर करता है इस वजह से हम अस्वस्थ नहीं हो पाते 

•त्वचा के लिए फायदेमंद होता है


अगर रोजाना दूध पिया जाय तो यह जरूर फायदेमंद साबित हो सकता है, दूध में ऐसे प्रकार के केमिकल पाए जाते है जो हमारे त्वचा को सुधारते हैं जिस वजह से त्वचा में ग्लो आता है और त्वचा साफ दिखने लगती है, तथा दूध पीने से त्वचा में कोई बीमारियां नहीं होती।

•वजन को संतुलित रखता है 


रोजाना दूध पीने से वजन हमारा संतुलित रहता है वजन से जुड़े कोई बीमारियां नहीं होती, न तो हम ज्यादा मोटे होते हैं और नहीं हम पतले, जिस वजह से हम एकदम स्वस्थ दिखते हैं, अंदर से भी और बाहर से भी इसलिए हमें दूध का सेवन रोजाना करना चाहिए।

उम्मीद है आपको यह पोस्ट अच्छा लगा होगा।

धन्यवाद!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

| Designed by RIGHT WAY