धूल, प्रदूषण, केमिकल इंडस्ट्री तथा पेड़ों की कमी होने की वजह से आज हमारा पर्यावरण असंतुलित हो गया है, जिस वजह से गर्मी इतनी बढ़ गई है कि एक-एक पल परेशानी से गुजर रहा है ऐसे में ठंडा कैस महसूस करें इतनी गर्मी से राहत कैसे पाए।

आईए जानते हैं गर्मी से राहत कैसे पाए:-
  • जितना हो सके घड़ा का पानी पीने की कोशिश करें क्योंकि वह अंदर से शांत करता है, फ्रिज के पानी से थोड़ी देर के लिए ही शांति जरूर मिलेगी पर वह नुकसानदायक होता है।
  • जितना हो सके पानी वाले फलों और सब्जियों का सेवन करें जैसे तरबूज, खरबूज, खीरा आदि।
  • हो सके तो अपने खाने में छाछ या दही को शामिल करें,  दही हमारे शरीर को ठंडक देने में बहुत भूमिका निभाती है।
  • हो सके तो ताजा और सादा खाना खाने की कोशिश करें जिससे मन को शांति मिले।
  • सुबह जल्दी उठकर टहलते वक्त प्रकृति के ठंडक का एहसास कर सकते हैं वह एहसास भी काफी ठंडक देता है।
  • इसके अलावा आप हल्की और सूती कपड़े पहनने की कोशिश करें, जो हल्के रंग के हों , जिसमें आपको गर्मी कम  महसूस हो।
  • दिन में कम से कम दो या तीन बार स्नान करें, स्नान करने से हमारे शरीर को काफी ठंडक मिलता है, जिस वजह से गर्मी कम महसूस होगा।
उम्मीद है आपको यह जानकर पोस्ट अच्छा लगा होगा, ऐसी ही जानकारी पाने के लिए right way 100 के साथ जुड़े रहे।

 धन्यवाद!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

| Designed by RIGHT WAY